The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 20 जून को- संजीव सूद बांदा

कृष्ण गोपाल, लुधियाना : भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 20 जून को लुधियाना में इस्कॉन व भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी की ओर से बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी। रथयात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग व धार्मिक ,सामाजिक संगठन शिरकत करेंगे। रथयात्रा की तैयारियां अभी से बड़े स्तर पर चल पड़ी हैं। रथयात्रा के सेवाधिकार लेने की भी महानगर में भक्तों में लहर चल रही है। जगन्नाथ रथयात्रा के सेवाधिकार लेने के लिए होटल ग्रैंड मैरियन में एक विशाल बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए संजीव सूद बांका ने बताया कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के स्वागती मंच, संध्या फेरियां, फूल वर्षा एवं लंगर आदि जैसी कई सेवाएं हैं। जिन्हें पाने के लिए श्रद्धालुओं में हर वर्ष उत्साह रहता है। इस बार 2023 की रथयात्रा हेतु भी अथाह उत्साह है।

प्रधान सतीश गुप्ता व चेयरमैन राजेश ढांडा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी, देवी सुभद्रा व बलदेव जी दयालु व कृपालु हैं। भगवान का यह स्वरूप ही दयालुता के लिए है। जब भगवान जगन्नाथ जी रथ पर सवार होते हैं तो उनकी कृपा से कोई वंचित नहीं रहता। बरसों से श्रद्धालु भगवान की रथयात्राएं निकाल रहे हैं और लुधियाना वासी खुशकिस्मत हैं कि उन्हें हर वर्ष जगन्नाथ जी के स्वागत व दर्शन, सेवा आदि का अवसर मिलता है। इस अवसर पर सुखदर्शन जैन भोला, मदन गोयल, दर्शन लाल लड्डू, हरीश जयरथ बिट्टू, विकास गोयल विक्की, वरिन्द्र शर्मा बॉबी, सोनी वालिया आदि उपस्थित थे।

Story You May Like